Connect with us

हरिद्वार एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, ये है वजह

उत्तराखंड

हरिद्वार एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, ये है वजह

हरिद्वार: कनखल थाने से फरार नेपाली मूल के आरोपी का पुलिस 30 घंटे बाद भी पता नहीं लगा पाई है। वहीं, मामले में हरिद्वार एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद से कनखल थाने में हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलिस पर अब दबाव है कि वह जल्द से जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार करे।

बता दें कि रविवार रात कनखल थाने की एक पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान शंकर निवासी नेपाल आरोपी को उस समय धर दबोचा था, जब वह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ कर कनखल थाने लाई और हवालात में बंद कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -  प्रगति पोर्टल से तेज़ी से धरातल पर उतर रही योजनाएं, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

वहीं, सोमवार दोपहर पुलिसकर्मी उसे खाना खिलाने थाने में ही बनी मेस में ले गया, लेकिन इसी दौरान शंकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर थाने से फरार हो गया। शंकर के फरार होते ही कनखल थाने में हड़कंप मच गया. तमाम आला अधिकारी कनखल थाने पहुंचे और शंकर की तलाश शुरू हुई, लेकिन 30 घंटे बाद भी पुलिस फरार हुए आरोपी को नहीं पकड़ पाई।

यह भी पढ़ें -  “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने मामले में लापरवाही के दोषी भादू राम वर्मा और उसे खाना खिलाने ले गए फॉलोवर जितेंद्र पंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कर दिया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस सभी संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश कर रही है। बड़ी बात यह है कि पकड़े गए इस आरोपी की न तो पुलिस के पास कोई फोटो है और ना ही उसका कोई स्थाई या अस्थाई पता

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305