Connect with us

हरिद्वार अपहरण केस: एक लाख में हुआ था 6 साल के बच्चे का सौदा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड

हरिद्वार अपहरण केस: एक लाख में हुआ था 6 साल के बच्चे का सौदा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मूल रूप से सार्थक करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी – एसएसपी अजय। 09 सितंबर की शाम शिवम बिहार कालोनी रोशनाबाद सिडकुल से गायब हुए 06 वर्षिय बच्चे के अपहरण में शामिल हर किरदार को जनता के सामने और कानून के दायरे में लाकर हरिद्वार पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की। बच्चे के गायब होने पर बच्चे के पिता सुभाष प्रजापति द्वारा दिनांक 10-9-2023 को थाना सिडकुल पर दी गई शिकायत पर नाबालिक के अपहरण के सम्बन्ध में मु0अं0सं0-494/2023 धारा -363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी से हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर बच्चे को सुरक्षित बरामद करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थी।गठित की गई अलग अलग टीमों द्वारा परिजनों से गुमशुदा बच्चे के हुलिये की जानकारी लेकर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई तो अपहृता बच्चा एक संदिग्ध आदमी के पीछे-पीछे पैदल पैदल टैम्पो स्टैण्ड की ओर जाते हुये दिखाई दिया था।  क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ करने पर संदिग्ध की पहचान शिवमविहार कालोनी रोशनाबाद निवासी रविन्द्र के रूप मे हुई। तलाश करने पर रविन्द्र के साथ एक व्यक्ति जनक के मौजूद मिलने पर पुलिस टीम ने दोनो से सख्ती से पूछताछ की तो अपहरण के सारे राज खुल गए।

यह भी पढ़ें -  भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत

पुरानी मकान मालकिन ने अभियुक्त रविन्द्र को ₹01 लाख का ऑफर देते हुए छोटे बच्चे की मांग की थी। प्रस्ताव सुन लालच में आकर रविन्द्र ने वर्तमान निवास की बिल्डिंग में रह रहे परिवार जिनके 04 लडके थे में से 01 बच्चे का अपहरण करने का प्लॉन में अपने साथी अभियुक्त जनक को भी शामिल कर लिया। पहले से तैयार प्लान के मुताबिक जनक सिह ने बच्चे को चाकलेट, बिस्किट खिलाकर अपने भरोसे में ले लिया। दिनांक 09-09-2023 को अभियुक्त जनक ने बच्चे को चाउमीन खिलाने का लालच देकर अपने पीछे आने को कहा और मौका मिलते ही रविन्द्र के हवाले कर दिया जहां से रविन्द्र बच्चे को ई-रिक्शा में बिठाकर अभियुक्ता शगुन को बेच दिया और 30 हजार की धनराशी प्राप्त की और शेष धनराशी 4-5 दिन बाद देना बताया था। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 20 हजार की धनराशी भी बरामद करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305