Connect with us

आईपीएल 2025- पहले मैच में बैन के कारण नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी

खेल

आईपीएल 2025- पहले मैच में बैन के कारण नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जहां पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजरें पिछले सीजन में मिली निराशा के बाद दमदार वापसी करने पर होगी। वहीं मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित हैं। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव उठाएंगे। मुंबई इंडियंस रविवार को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें -  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

सूर्यकुमार यादव राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर हाल में इंग्लैंड पर 4-1 से जीत दिलाई। हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म इतनी प्रभावशाली नहीं रही और उन्होंने श्रृंखला के दौरान पांच मैच में सिर्फ 38 रन बनाए। पांड्या ने यहां मुंबई इंडियंस के सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘सूर्यकुमार भारतीय टीम की कप्तानी भी करते हैं। जब मैं नहीं होता हूं तो वह आदर्श विकल्प होते हैं।’

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार ‘धीमी ओवरगति’ उल्लंघन के कारण पांड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है। मुंबई इंडियंस को 2024 में 10 हार का सामना करना पड़ा था जबकि वह सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और यह पांड्या का कप्तान के रूप में पहला साल था। पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया जिन्होंने टीम को पांच ट्रॉफी दिलाई हैं।

Continue Reading

More in खेल

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305