Connect with us

Big news:-यहाँ युवक दोस्तो के साथ गया था शिकार करने जंगल , हुई मौत , दोस्त गिरफ्तार

उत्तराखंड

Big news:-यहाँ युवक दोस्तो के साथ गया था शिकार करने जंगल , हुई मौत , दोस्त गिरफ्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जंगल में शिकार के तीन साथियों में 1 साथी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रे के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी के किनारे जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बीते शनिवार की देर शाम धपोलासेरा निवासी रविंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष अपने 2 साथी संजय और पवन के साथ गया था, जहां रविंद्र का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रे के निशान हैं लिहाजा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है साथ ही मृतक के दोनों साथियों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जहां परिजनों में शोक की लहर है तो वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है कि आखिर साथियों के साथ शिकार पर गए रविंद्र की मौत कैसे हुई

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305