Connect with us

अच्छी खबर: देहरादून से दिल्ली रुट पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

उत्तराखंड

अच्छी खबर: देहरादून से दिल्ली रुट पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

पहली बार देहरादून से दिल्ली रुट पर यात्री इलेक्ट्रिक बसों से आरामदायक सफ़र कर सकेंगे। उत्तराखंड परिवहन निगम को देहरादून से दिल्ली मार्ग पर चलाने के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकार ने इस ओर कदम बढ़ाया है। यह बसें सुपर लग्जरी श्रेणी की हैं, जिसमें आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जर, रीडिंग लाइट और अधिक लेग स्पेस है। इन बसों में इंजन ना होने के कारण वाहनों से कोई आवाज़ भी नहीं निकलती है। एक बस की क्षमता 45 यात्रियों की है। यह बस चार्जिंग होने के बाद लगभग 300 किलोमीटर तक चल सकती है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत-यूरोप व्यापार संबंधों में नया अध्याय- डा. नरेश बंसल

अभी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून शहर के भीतर सिटी बसों के रूप में ही हो रहा था। अब लंबी दूरी के मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में आ गया है। अगर इन पांच बसों का संचालन सफल होता है, तो आने वाले समय में राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय मार्गों पर 50 और इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  लोकतंत्र की मजबूती प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसेवा से संभव- डीएम

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305