Connect with us

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

कच्चे मकान की दीवार ढहने से मां-बाप और दो मासूम बच्चों की गई जान, गांव में पसरा मातम

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ओडाटा गांव के मोरा तोक में एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ चार जिंदगियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया।

यह भी पढ़ें -  घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, SDRF ने किया शव बरामद

हादसे में 26 वर्षीय गुलाम हुसैन, उनकी 23 वर्षीय पत्नी रुकमा खातून, तीन साल का बेटा आबिद और दस माह की बेटी सलमा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ, जब सभी गहरी नींद में थे। तेज बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, और अचानक ढहने से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़ें -  राज्य आंदोलनकारी राज्य के निर्माता हैं, उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है- डीएम

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक सभी की सांसें थम चुकी थीं। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने पुष्टि की कि मलबा काफी भारी था और समय पर बचाव मुश्किल हो गया। प्रारंभिक जांच में कमजोर दीवार और बारिश को हादसे की वजह बताया गया है।

यह भी पढ़ें -  सरस मेला और फूड फेस्टिवल की सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं- गणेश जोशी

गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम बच्चों की किलकारियों से गूंजता आंगन अब खामोश है, और हर आंख नम है। यह हादसा एक कड़वा सबक भी है—कि असुरक्षित मकानों की समय रहते मरम्मत न हो तो जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305