Connect with us

जंगल की आग में झुलसे चार वनकर्मियो को किया गया एयरलिफ्ट, भेजा गया दिल्ली एम्स

उत्तराखंड

जंगल की आग में झुलसे चार वनकर्मियो को किया गया एयरलिफ्ट, भेजा गया दिल्ली एम्स

अल्मोड़ा बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य वनाग्नि में झुलसे हुए वन कर्मियों को आज एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया है। इस दौरान हल्द्वानी के सीटी मजिस्ट्रड ए बी बाजपेई और एसडीएम रुद्रपुर मनीष बिष्ट मौजूद रहे। दरअसल गुरुवार को अल्मोड़ा स्थित बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य जंगल क्षेत्र में आग को बुझाने गए वनकर्मी आग की चपेट में आ गए। जिसमे चार वन कर्मियों की मौत हो गई थी जबकि चार वन कर्मी घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

जिन्हे कल देर शाम तक उन्हें हल्द्वानी सुशीलतीवारी अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद सरकार ने चारो झुलसे हुए वनकर्मियो को दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला किया था। आज चारो झुलसे हुए वन कर्मियों को हल्द्वानी सुशीलतीवारी अस्पताल के डॉक्टर की टीम एंबुलेंस से सुरक्षा के बीच पंतनगर एयरपोर्ट लाया गया। जहा से एयर एंबुलेंस के माध्यम से चारो को दिल्ली एम्स भेजा गया। सीटी मजिस्ट्र्ड एबी बाजपेई ने बताया की कल हादसे में चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि चार वन कर्मी आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। सरकार के निर्णय के बाद झुलसे हुए चारो वनकर्मियो को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305