Connect with us

यहां वर्षो से पशुओं के लिए जिन चारागाह से चारापत्ती काटते थे अब उस पर भी रोक, महिलाओ क़ो थाने ले जा कर किया चालन

उत्तराखंड

यहां वर्षो से पशुओं के लिए जिन चारागाह से चारापत्ती काटते थे अब उस पर भी रोक, महिलाओ क़ो थाने ले जा कर किया चालन

Big breaking :-चमोली ताजा वीडियो चमोली जिले के हेंलँग का है जहाँ THDC कम्पनी की जल विद्युत परियोजना का काम चल रहा है। वर्षो से जहाँ गाँव के लोग अपने पालतू पशुओं के लिए जिन चारागाह से चारापत्ती काटते थे अब उस पर भी रोक लग गई है। बीते 15 जुलाई को इसी मामले में स्थानीय महिलाओं से सीआईएसएफ औऱ स्थानीय पुलिस ने नोकझोंक भी की औऱ उनको उठाकर नजदीकी पुलिस स्टेशन भी ले जाया गया जहाँ बाद में उनका चालान भी हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि THDC द्वारा उनके पारंपरिक चारागाह को खत्म किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

वहीं बताया जा रहा है कि जहाँ चारागाह था वहां अब फिलहाल मिट्टी डंप की जा रही है औऱ भविष्य में यहाँ खेल मैदान बनेगा। ग्रामीण युवक ने बताया कि खेल मैदान बनाने का यहाँ कोई औचित्य नही है हमारे लिए तो पशुओं के लिए चारापत्ती का इंतज़ाम करना प्राथमिकता है। वहीं प्रधान हेलंग तथा सरपंच वन पंचायत हेलंग द्वारा जिलाधिकारी चमोली को एक शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि दो-तीन परिवारों द्वारा वन पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

पुलिस ने भी ग्रामीण महिलाओं का जमकर उत्पीड़न किया थाने ले जाकर 6 6 घंटे बैठाकर 250 250 रुपए का चालान करने के बाद ही थाने से छोड़ा

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305