Connect with us

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्ड वांगा ने फिल्म ‘एनिमल’ में शाहिद कपूर के बजाए रणबीर कपूर को क्यों लिया था, यहां जानिए वजह  

मनोरंजन

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्ड वांगा ने फिल्म ‘एनिमल’ में शाहिद कपूर के बजाए रणबीर कपूर को क्यों लिया था, यहां जानिए वजह  

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्ड वांगा ने अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के बारे में बताया है कि उन्होंने इस फिल्म में शाहिद कपूर के बजाए रणबीर कपूर को क्यों लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि शाहिद ने ‘कबीर सिंह’ में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन वह एनिमल के लिए रणबीर के साथ अलग काम करना चाहते थे।

इसलिए संदीप ने शाहिद के बजाए रणबीर को चुना
गेम चेंजर्स के साथ बातचीत में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि शाहिद का नाम उनके पास नहीं आया। क्योंकि ‘एनिमल’ एक भावनात्म कहानी थी इसलिए उनके दिमाग में रणबीर कपूर का नाम आया। इसी इंटरव्यू में संदीप रेड्डी ने ‘कबीर सिंह’ में बेहतरीन काम करने के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनके साथ काम करने पर उन्हें तजुर्बा मिला। उन्होंने कहा कि ‘शाहिद रीमेक में काम करने के लिए बहुत इच्छुक थे। चूंकि कबीर सिंह एक रीमेक फिल्म थी, इसलिए इस पर कम चर्चा हुई।’

यह भी पढ़ें -  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार

मौलिक अभिनेता हैं शाहिद कपूर
संदीप ने शाहिद के बारे में बताया कि वह एक मौलिक अभिनेता हैं इसलिए उन्हें रीमेक फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए। शाहिद के साथ काम करने को लेकर संदीप ने कहा, ‘हमने एक सीन को 90 मिनट में पूरा कर लिया जो स्क्रिप्ट में नहीं था और हमने इसे शूट करने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन जब लाइट शिफ्ट हुई, तो शाहिद से मैंने पूछा कि इसमें कितना वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि एक घंटा, तो मैंने कहा, ‘शाहिद, एक घंटा क्यों बर्बाद कर रहे हो? चलो इसे शूट करते हैं।’ इसके बाद शाहिद ने इसे बिना वक्त गंवाए शूटर कर दिया। तभी मुझे एहसास हुआ कि शाहिद जैसे अभिनेता को रीमेक नहीं करना चाहिए- वह मौलिक अभिनेता हैं। मैंने उन्हें कई बार यह बात बताई।’

यह भी पढ़ें -  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के बारे में
‘कबीर सिंह’ विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे की तेलुगु ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक थी। 2019 की कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के साथ सह-अभिनय किया। संदीप रेड्डी वेंगा ने फिल्म ‘एनिमल’ का भी निर्देशन किया है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम किरदार में थे। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल रश्मिका मंदाना और तृप्ती डिमरी हैं।

यह भी पढ़ें -  फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305