Connect with us

पिता-पुत्र युवती पर बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा

उत्तराखंड

पिता-पुत्र युवती पर बना रहे थे धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा

पौड़ी के श्रीनगर में पिता-पुत्र को एक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना भारी पड़ गया. मामले में युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस पिता-पुत्र को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत किया था.

यह भी पढ़ें -  कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा

मुकदमे के बाद दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे. पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है.जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी को दूसरे समुदाय के लोग धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे हैं. साथ ही धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने के लिए दबाव भी बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की. इसके अलावा मामले में भी श्रीनगर व्यापार सभा सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. मामले में सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 354 व 3/5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया है,

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305