Connect with us

नशे में धुत कर्मचारी की हरकत से मची हलचल, आदेशों पर किए डीएम के फर्जी हस्ताक्षर

उत्तराखंड

नशे में धुत कर्मचारी की हरकत से मची हलचल, आदेशों पर किए डीएम के फर्जी हस्ताक्षर

आदेशों पर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर: नशे में धुत कर्मचारी की हरकत से मची हलचल, पत्रों की छानबीन के लिए जांच शुरूडीएम डॉ. आशीष चौहान सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि डाटा प्रबंधक ने उनके कई आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा।

यह भी पढ़ें -  एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री धामी

नशे में धुत मिले स्वास्थ्य विभाग में तैनात डाटा प्रबंधक पर आरोप लगा है कि उन्होंने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर कई आदेश जारी किए हैं। अब डीएम ने एसडीएम सदर सुंदर सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डाटा प्रबंधक रविवार को सीएमओ कार्यालय में नशे की हालत में मिले थे। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सोमवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान सीएमओ कार्यालय पहुंचे। पता चला कि डाटा प्रबंधक ने उनके कई आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा।कितने आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। हालांकि अभी करीब 14 पत्रों पर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए हैं। -सुंदर सिंह, एसडीएम सदर।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305