Connect with us

शीतकालीन चारधाम यात्रा में दिख रहा भक्तों का उत्साह, इतने हजार श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

उत्तराखंड

शीतकालीन चारधाम यात्रा में दिख रहा भक्तों का उत्साह, इतने हजार श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

शीतकालीन चारधाम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 30 दिसंबर तक 15314 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इनमें बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सर्वाधिक 6482 श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि पांडुकेश्वर में 5104 तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम के प्रवासस्थल मुखबा में 3114 श्रद्धालु मां गंगा और यमुनोत्री धाम के प्रवासस्थल खरसाली में 614 तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत आठ दिसंबर को पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचकेदार शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश किया था। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। बाबा केदार एवं मद्महेश्वर भगवान की डोली शीतकाल के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होती है। छह माह तक यहीं भगवान केदारनाथ और मद्महेश्वर के दर्शन होते हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते दिवस सोमवार को 518 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। पांडुकेश्वर में 364 तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। जबकि मुखबा में 18 और आठ यात्री खरसाली पहुंचे। शासन प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305