Connect with us

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता आज, विपक्ष के आरोपों को लेकर आयोग पेश करेगा अपना पक्ष

दिल्ली

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता आज, विपक्ष के आरोपों को लेकर आयोग पेश करेगा अपना पक्ष

बिहार में SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और आयोग आमने-सामने

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज यानि रविवार को नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता आयोजित करने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग, बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देगा। यह पहली बार है जब आयोग बिना किसी विधायी कार्य के प्रेस वार्ता करने जा रहा है। संयोग यह भी है कि इसी दिन राहुल गांधी बिहार से अपनी 16 दिवसीय ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दलों के आरोप निराधार और तथ्यों से परे हैं। उनका कहना है कि बिना ठोस जांच के अफवाह फैलाना और निर्वाचन आयोग की साख पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है।

उत्तर प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोटर कार्ड बने हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि मतदाता सेवा पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर किसी नाम को दर्ज करने पर उस नाम के सभी मतदाताओं का विवरण सामने आ जाता है। इसका अर्थ यह नहीं है कि सभी कार्ड एक ही व्यक्ति के हैं।

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

उदाहरण के तौर पर “संदीप पुत्र गुलाब” नाम से जुड़े इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सात अलग-अलग वोटर कार्डों को लेकर लगाए गए आरोपों को भी आयोग ने खारिज कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि ये कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों के हैं जिनके फोटो, पते और अभिभावक का नाम अलग-अलग दर्ज है।

Continue Reading

More in दिल्ली

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305