Connect with us

गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव

उत्तराखंड

गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव

खेत में घास लेने गई महिला पर घात लगाकर किया गुलदार ने हमला

पौड़ी। जनपद के बमठी गांव में गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जब महिला घर के पास खेतों में पशुओं के लिए घास लेने गई थी।

जानकारी के अनुसार, बमठी गांव में रहने वाली 72 वर्षीय सीता देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद गुलदार महिला को करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में घसीट ले गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत में उनकी चप्पल और दरांती मिली, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से तलाश की गई और झाड़ियों के बीच उनका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी "अतिथि देवो भव:" की भावना से कार्य करें- महाराज

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे जल्द मारने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक गुलदार को मार नहीं दिया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने आगामी 05 वर्षों के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले भी इसी क्षेत्र के पास एक अन्य गांव में गुलदार के हमले में एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में भय और गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। वन विभाग ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305