Connect with us

विवादों में रही आठ भर्तियों पर आज होगा फैसला, समिति ने आयोग के अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

उत्तराखंड

विवादों में रही आठ भर्तियों पर आज होगा फैसला, समिति ने आयोग के अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

एलटी, उत्तराखंड व्यक्तित्व सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स भर्ती, वाहन चालक भर्ती , कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक भर्ती , मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती पर होना है फैसला। स्नातक स्तरीय परीक्षा, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग सहित कई भर्तियों में पेपर लीक प्रकरण के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इन 8 भर्तियां पर भी लटकी तलवार।

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) की आठ परीक्षाओं की जांच रिपोर्ट आयोग को मिल गई है। इन परीक्षाओं का भविष्य तय करने के लिए आयोग ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। जुलाई में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा लीक के बाद, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अन्य परीक्षाओं पर संदेह खड़ा हो गया था।इन परीक्षाओं को कराने में विवादित कंपनी आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन की भी भूमिका रही थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

इस कारण आयोग ने आठ ऐसी परीक्षाओं पर जांच बैठा दी थी, जिनमें परीक्षा तो सम्पन्न हो चुकी थी, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी । रिटायर्ड नौकरशाह एसएस रावत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने सोमवार को आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

सूत्रों के अनुसार जांच टीम को इन आठ परीक्षाओं के ज्यादातर मामलों में नकल या पेपर आउट के बहुत पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। लेकिन जांच टीम ने नकल के मामलों में कोर्ट से आए पुराने फैसलों को भी अपनी रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत किया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को इन परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।परिणाम जारी एलटी, व्यैक्तिक सहायक, कनिष्ठ

यह भी पढ़ें -  तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया- रेखा आर्या

सहायक, पुलिस रैंकर्स परिणाम का इंतजार – वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305