Connect with us

शिक्षा विभाग की टीचरों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई, यहां प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

उत्तराखंड

शिक्षा विभाग की टीचरों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई, यहां प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

पौड़ी- उत्तराखंड में शिक्षा महकमे में लापरवाही की एक के बाद एक कई मामलों में अब तक दर्जनभर शिक्षक सस्पेंड हो चुके हैं, कहीं छात्रों के साथ छेड़खानी के मामले तो कहीं स्कूल से गायब रहना या फिर कई जगह स्कूल की छुट्टी करा देने जैसे मामलों में अब तक टीचरों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

एक बार फिर पौड़ी जिले के ऐकेश्वर ब्लॉक में फिर से लापरवाही का मामला आया है। जहां विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुद की स्कूल से गायब रही और अपने बदले किसी और टीचर को बच्चों को पढ़ाने के लिए रख गई। जिसे सेवा के प्रति गंभीर लापरवाही का मामला मानते हुए सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज ने निलंबित करने का आदेश दे दिया और निलंबित प्रधानाध्यापिका को बीइओ कार्यालय के ऐकेश्वर सबद्ध किया है।

यह भी पढ़ें -  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर एकेश्वर बुसरा के ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय में जब निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापिका द्रोपति बिना बताए स्कूल से नदारद मिली, यही नहीं विद्यालय से नदारद होने के साथ-साथ उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में अपने खर्चे पर एक दूसरी टीचर को रखा हुआ है जिसके बाद सीईओ प्रभारी डीईओ बेसिक डॉक्टर आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305