Connect with us

Earthquake In Uttarakhand : पांच घंटे में कई बार भूकंप से डोली धरती, दहशत का माहौल

उत्तराखंड

Earthquake In Uttarakhand : पांच घंटे में कई बार भूकंप से डोली धरती, दहशत का माहौल

नेपाल के साथ भारत में धरती हिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाके में सुबह 6.27 मिनट पर धरती हिलने से पहले से ही घबराए लोग और डर गए। इस बार भूंकप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर अंदर बताया गया है।

यह भी पढ़ें -  भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना

भूकंप के झटके ठीक 1.57 मिनट पर महसूस किये गये। लोग उस समय गहरी नींद में थे। यकायक धरती में तेज कंपन हुआ। कुछ सेकंड के लिए भूमि हिली। लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले स्थानों के लिए भागे। भूंकप का केन्द्र भारत-नेपाल सीमा बताया जा रहा है। साथ ही इसकी गहराई सतह से दस किमी नीचे रही।

यह भी पढ़ें -  सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष जोर

भूकंप का केंद्र नेपाल सीमा पर होने के चलते चीन, नेपाल व भारत में इसका असर देखने को मिला। उत्तराखंड के नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जनपदों में फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इन जनपदों में आपदा प्रबंधन केन्द्र सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -  हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305