Connect with us

ब्रेकिंग न्यूज़ :- मसूरी के पास दर्दनाक हादसा, 3 की मौत व 3 लोग घायल

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़ :- मसूरी के पास दर्दनाक हादसा, 3 की मौत व 3 लोग घायल

मसूरी, देहरादून। मसूरी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाथी पांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात को नाग मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हैं।

उक्त युवक मसूरी से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार युवक रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से चले थे। उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे चली गईं। अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड कार में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  प्रगति पोर्टल से तेज़ी से धरातल पर उतर रही योजनाएं, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली

सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली। यह कार ऊपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिरी थी। हादसे में तीन की मौत हुई और तीन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र

मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22) निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित (27) निवासी नालापानी और वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

जबकि राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन्मदिन किसका था, यह जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305