Connect with us

शराबी शिक्षक हाफ पेंट में पहुंचा स्कूल, फिर जानिए क्या हुआ

उत्तराखंड

शराबी शिक्षक हाफ पेंट में पहुंचा स्कूल, फिर जानिए क्या हुआ

उत्तराखंड में इन दिनों शिक्षकों के नशे में लिप्त होकर स्कूल में पाए जाने की एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं. अभी कुछ दिन पूर्व ही पौड़ी में 2 शिक्षक सस्पेंड हुए थे. उससे पूर्व शिक्षा महकमे ने कठोर आदेश भी जारी किया था. बावजूद उसके शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के मामले कम नहीं हो रहे हैं. बहरहाल उपरोक्त मामलों को देखते हुए यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा जैसे सम्मानित पेशे से जुड़े लोग ही जब सरस्वती के मंदिरों मे नशे की हालात में पाए जाएंगे तो ऐसे मे नौनिहालों का भविष्य क्या होगा.

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ

अब ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले से आया है जहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग के शिक्षक जगदीश लाल 25 मार्च 2022 को विद्यालय में नशे की हालत में पाए गए.लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वाई एस चौधरी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है. साथ ही स्कूल के संपूर्ण प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं. दरअसल नशे में पाए जाने वाले शिक्षक जगदीश लाल सहायक अध्यापक के साथ-साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक भी थे.

यह भी पढ़ें -  एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305