Connect with us

कार्यालय में जुआ खेलते पकड़े गए राजस्व कर्मी पर डीएम की सख्ती, किया निलम्बित

उत्तराखंड

कार्यालय में जुआ खेलते पकड़े गए राजस्व कर्मी पर डीएम की सख्ती, किया निलम्बित

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक नागचन्द को किया गया निलंबित

देहरादून — देहरादून जिले के त्यूनी तहसील परिसर में जुआ खेलते हुए राजस्व कर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए राजस्व उपनिरीक्षक नागचन्द को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, क्रेटा कार से 100 व्हिस्की की बोतलें और 24 बीयर जब्त

वायरल वीडियो में तहसील त्यूनी परिसर के मुख्य द्वार पर कुछ राजस्व कर्मी ताश खेलते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो की पुष्टि के लिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता, कालसी और त्यूनी से संयुक्त रूप से जांच कराई। जांच में यह पाया गया कि राजस्व उपनिरीक्षक नागचन्द, क्षेत्र रायगी, जुए में मुख्य रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने नागचन्द को उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें तहसीलदार चकराता के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

साथ ही, तहसीलदार त्यूनी को मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा सौंपा गया है ताकि अन्य संभावित संलिप्त कर्मियों की भूमिका का भी खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

यह कार्रवाई प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति और अनुशासनहीनता के प्रति स्पष्ट संदेश मानी जा रही है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305