Connect with us

देवप्रयाग-तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन 2 लोगों की मौके पर मौत 7 लोगों का सफल रेस्क्यू

उत्तराखंड

देवप्रयाग-तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन 2 लोगों की मौके पर मौत 7 लोगों का सफल रेस्क्यू

टिहरी -देवप्रयाग, तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया 07 लोगों का सफल रेस्क्यू. आज दिनांक 03 फरवरी 2022 को प्रात: एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी तीनधारा से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग तीनधारा के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है. उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उपरोक्त वाहन एक ट्रक UK 07 TA 4601 है, जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चौकी बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 09 लोग सवार थे, जिसमे से 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व 07 लोग से घायल हो गए। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। तथा मृत लोगों से शव को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन

घायलों के नाम-

1 -राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
2- दिनेश कुमार पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
3-मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
4 -सतीश पुत्र ना मालूम निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष
5 -विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
6 -उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष
7- वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305