Connect with us

देहरादून डीएम ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियो को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड

देहरादून डीएम ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियो को दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आरटीओ, पुलिस एवं लोनिवि विभाग की टीम गठित कर, सड़कों पर गड्डे, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग, सड़को पर पड़ी सामग्री आदि का निरीक्षण कर निस्तारण करते हुए सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिह्नित अवशेष ब्लैक स्पाॅट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी लेेते हुए कहा कि किस समय और स्थान अधिक दुर्घटनाएं घटित हो रही है की समीक्षा करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की जिन में मुख्यतः कारण ओवर स्पीड, गलत ओवरटेक, विपरीत दिशा में वाहन चलाना मुख्य कारण है इसके अतिरिक्त लाइट खराब होना, सड़क के गड्डे, अनाधिकृत होर्डिग भी दुर्घटनाओं के कारण बन रहे है। जिलाधिकारी ने लोनिवि एवं एनएचआई के अधिकारियों को सड़कों के गड्डे भरने तथा नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को संबंधित विभागों के

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

अधिकारियों की टीम बनाते हुए अनाधिकृत होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही रफ ड्राईविंग के विरूद्ध विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को इंटरसैप्टर लगाते हुए ओवर स्पीड रफ ड्राईव करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक को जनपद में क्षेत्रवार संयुक्त टीम बनाते हुए।

यह भी पढ़ें -  बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

अतिक्रमण, अवैध होल्डिंग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर हम्बल स्ट्रीट लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को सूची प्रेषित करने को कहा साथ ही लोनिवि को हम्बल स्ट्रीट लगाने के निर्देश दिए। उन्होेंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एमबुलेंस में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, संभागीय परिवहर अधिकारी सुनील कुमार, अधी0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, अधी0 अभि0 राजेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी यू0एस चैहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305