Connect with us

देहरादून: 30 करोड़ की लागत से बनेगा सिटी पार्क, ये होंगी सुविधाएं

उत्तराखंड

देहरादून: 30 करोड़ की लागत से बनेगा सिटी पार्क, ये होंगी सुविधाएं

Dehradun : राजधानी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। नागरिकों को सुकून की छांव उपलब्ध होने के साथ ही वे कुछ क्षण प्रकृति की गोद में बिता सकें, इसके लिए सहस्रधारा हेलीपैड के नजदीक सिटी पार्क की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहां इसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण

लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत की इस योजना का जिम्मा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को सौंपा गया है। वह चरणबद्ध ढंग से इस पार्क का निर्माण कराएगा। देहरादून शहर के चारों तरफ भले ही जंगल हो, लेकिन शहर के भीतर नागरिकों के लिए पार्कों की संख्या अंगुलियों में गिनने लायक ही है।

गांधी पार्क को छोड़ दिया जाए तो बीच शहर में ऐसा अन्य कोई स्थान नहीं है। इसे देखते हुए शहरी विकास विभाग ने शहर में गांधी पार्क की तरह ही सिटी पार्क विकसित करने का निर्णय लिया। इसके लिए सहस्रधारा हेलीपैड के नजदीक की भूमि चयनित कर इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

सिटी पार्क में ये होंगी सुविधाएं

  • वाकिंग ट्रेल
  • साइकिल ट्रेल
  • किडस प्ले एरिया
  • स्केटिंग
  • ओपन जिम
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305