Connect with us

देवभूमि का लाल देश के लिए हुआ शहीद, आरआर में नायक गंगोलीहाट के दीपक सिंह की जम्मू में मौत

उत्तराखंड

देवभूमि का लाल देश के लिए हुआ शहीद, आरआर में नायक गंगोलीहाट के दीपक सिंह की जम्मू में मौत

देवभूमि उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा से बहुत खबर सामने आ रही है। देवभूमि का जवान शहीद हुए जानकारी के मुताबिक वे किरु में तैनात थे. शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है।कि शहीद जवान दो सप्ताह पूर्व ही छुटियां पूरी कर अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे।

यह भी पढ़ें -  जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम

मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बेलपट्टी क्षेत्र के सुगड़ी गाँव निवासी दीपक सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के किरू में थी, जहां गुरूवार को वे शहीद हो गए। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहीद जवान दीपक वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।बताया गया है कि शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के मसूम बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।उनकी पत्नी हिमानी देवी का भी तीन माह पूर्व निधन हो चुका है। वर्तमान में उनका मासूम बेटा गांव में अपनी दादी कोसुरी देवी के साथ रहता है। अभी तक कोसुरी देवी को भी दीपक की शहादत की खबर नहीं दी गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305