Connect with us

‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

मनोरंजन

‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर नई रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि फिल्म अब अप्रैल में सिनेमाघरों में आएगी।

दरअसल, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। नई घोषणा के अनुसार ‘डकैत’ अब 10 अप्रैल 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस संबंध में जानकारी अदिवि शेष ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने पोस्ट में नई तारीख बताते हुए फिल्म की रिलीज की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें -  माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर

फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि अदिवि शेष ने इस फिल्म की कहानी और लेखन में भी योगदान दिया है। वहीं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें -  'चरक: फियर ऑफ फेथ' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये

फिल्म की रिलीज डेट बदलने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर होने वाला संभावित बड़ा टकराव भी टल गया है। पहले धुरंधर 2, ‘डकैत’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कड़ी टक्कर की चर्चा थी। यश अभिनीत फिल्म  ‘टॉक्सिक’ की रिलीज भी पहले 19 मार्च तय थी, लेकिन अब इसे जून 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  7 मार्च को रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान

वहीं रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर 2, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है, अपनी तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में मार्च में होने वाला संभावित बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश अब टल गया है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305