Connect with us

Uttarakhand: 27 खिलाड़ियों को CM पुष्कर सिंह धामी आज देंगे ज्‍वाइनिंग लेटर

उत्तराखंड

Uttarakhand: 27 खिलाड़ियों को CM पुष्कर सिंह धामी आज देंगे ज्‍वाइनिंग लेटर

शासन ने आउट आफ टर्न नियुक्ति योजना के तहत 27 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजित कर दिया है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश सरकार ने खेल नीति में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों को आउट आफ टर्न नियुक्ति देने का निर्णय लिया था। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसके लिए खेल विभाग को निर्देश दिए थे कि जल्द कुशल खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित करते हुए प्रक्रिया शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें -  भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी

इस कड़ी में शासन ने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया। रविवार को शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार युवा कल्याण विभाग में सचिन सिंह रावत व निखिल भारती को व्यायाम प्रशिक्षक, सविता गुरूंग और प्रदीप रावत को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर पर चयनित किया गया है। खेल विभाग में मान सिंह का चयन उप क्रीड़ाधिकारी और शुभांगिनी शाह का चयन सहायक प्रशिक्षक के पद पर किया गया है। वन विभाग में नव्या पांडेय, उन्नति शर्मा, लोकेश शाह, शोभा कोहली, शुभम कुमार, हिमांशु तिवारी, खुशबू यादव, मंगल सिंह बिष्ट, आशीष सिंह को वन दरोगा और अंकित कुमार, हर्षित शर्मा, दिवाकर पुजारी, ध्रुव रावत व मनीषा बिष्ट का चयन वन आरक्षी के पद पर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप

पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चयनित खिलाड़यों में सोहेल अहमद, कार्तिक राणा, ईशु भारती, अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, नीतेश सिंह व शशांक क्षेत्री शामिल हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए खेल विभाग प्रयासरत है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305