Connect with us

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

उत्तराखंड

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल आज को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के साथ ही प्रदेश इलेक्शन कैम्पेंन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य  प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य  करन माहरा एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के भव्य स्वागत की तैयारी हेतु आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि  गणेश गोदियाल कल प्रातः 9ः30 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना, धर्मपुर होते हुए अपराह्र 12ः05 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

कार्यक्रम की तैयारियों में विधायक लखपत सिंह बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, विजय सारस्वत, अश्विनी बहुगुणा, आमेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अखिलेश उनियाल, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, रधुवीर बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, हंसपाल बिष्ट देर रात्रि तक कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305