Connect with us

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित की ये महिला प्रत्याशी

उत्तराखंड

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित की ये महिला प्रत्याशी

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए खाली कराई गई चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस (congress) ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम पहले ही घोषित कर दिया था। इस सीट पर कैलाश चंद्र गहतोड़ी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने काफी लंबे मंथन के बाद आखिरकार निर्मला गहतोड़ी पर उपचुनाव का दांव लगाया है।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

आपको बता दें पूर्व मे जिलाध्यक्ष रह चुकी निर्मला कांग्रेस मे कोई बड़ा नाम नहीं हैं वही हेमेश खर्कवाल जैसे नेता पार्टी से पहले ही उपचुनाव ना लड़ने की बात कह चुके हैं इसलिए पार्टी को निर्मला पर दाँव चलना पड़ा बड़ा सवाल ये हैं कि उपचुनाव मे चुनाव क्यों नहीं लड़ा हेमेश खर्कवाल ने जब 2027 मे आम चुनाव होंगे तब फिर क्या नहीं लड़ेंगे चुनाव।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

चंपावत उपचुनाव के लिए आगामी 31 मई को मतदान होना है जबकि 3 जून को परिणाम घोषित होगा।इसके साथ ही अब चंपावत उपचुनाव के रण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस (congress) की निर्मला गहतोड़ी चुनावी ताल ठोकेंगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305