Connect with us

उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल

देहरादून। पहाड़ों की सियासत में इस बार चर्चा एक नए नाम की है – कॉकरोच जनता पार्टी CJP। सोशल मीडिया और चाय की दुकानों पर पिछले 1 महीने से CJP के पोस्टर और मीम वायरल हो रहे हैं। पार्टी का नारा है – “गंदगी साफ करेंगे, सिस्टम बदलेंगे”।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर CJP वाकई चुनाव लड़े तो प्रदेश प्रमुख कौन होगा और 2027 विधानसभा में ये किसका साथ देंगे?

यह भी पढ़ें -  बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

CJP से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रमुख का नाम “उचित समय” पर घोषित होगा। तब तक पार्टी युवाओं से संपर्क कर रही है।

चर्चा ये भी है कि भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी के कुछ नाराज युवा कार्यकर्ता भी CJP के संपर्क में हैं। उनका कहना है कि उन्हें पुरानी पार्टियों में मौका नहीं मिल रहा। हालांकि तीनों पार्टियों ने इससे इनकार किया है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

अब बड़ा सवाल है कि 2027 में किसे मिलेगा CJP का समर्थन?

CJP के एक प्रवक्ता ने सिर्फ इतना कहा – “हमारा समर्थन उसी को मिलेगा जो बेरोजगारी, पलायन और महंगाई पर ठोस काम करेगा।”

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305