Connect with us

चमोली में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, देर रात युवक बिजनौर से गिरफ्तार

उत्तराखंड

चमोली में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, देर रात युवक बिजनौर से गिरफ्तार

उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाला युवक आरिफ पुलिस ने देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। इसके बाद युवक को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे चमोली लाया जा रहा है। पहले उसका मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर नंदानगर बाजार आज भी बंद रहेगा। नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह नाई का काम करता है। जिसके चलते आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला। साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, मामले को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है। एसपी सर्वेश पंवार मौके पर पहुंचे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305