Connect with us

सीएम धामी आज से दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियो से करेगे मुलाकात

उत्तराखंड

सीएम धामी आज से दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियो से करेगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिनी दिल्ली दौरा आज से, केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कर सकते हैं मुलाकात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -  तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को निकाला सुरक्षित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिनी दौरे पर दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचकर वह शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें -  स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी

रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305