Connect with us

चारधाम यात्रा मार्गो पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सीएम धामी ने कही ये बातें

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्गो पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सीएम धामी ने कही ये बातें

उत्तरकाशी के यमुनोत्री में हुई बस दुर्घटना के मामले में उत्तराखंड सरकार व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की मध्य प्रदेश तक में प्रशंसा हो रही है…. जिस प्रकार से मुख्यमंत्री स्वयं रात में कंट्रोल रूम पहुंचे और पूरी रात अफसरों के संपर्क में रहते हुए सुबह मौके पर भी गए और सभी शवों को जौल ग्रांट लाकर उन्हें उनके गांव को रवाना किया गया…. और शाम तक सभी का अंतिम संस्कार भी हो गया।

यह भी पढ़ें -  अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद

इससे भी लोगों में एक बड़ा सकारात्मक संदेश गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस पर इस कार्रवाई के लिए सभी विभागों व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी वह प्रशंसा करते हैं जिन्होंने इतनी तत्परता से दून आकर सभी विभाग के साथ बैठक करने के साथ ही पूरी रात समय समय पर अफसरों के संपर्क में रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है इस घटना के बाद जो राहत बचाव के कार्य में तेजी दिखी वह प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें -  चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के बावजूद सबसे बेहतर व्यवस्थाएं वह सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसा किया भी जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा है की यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े ऐसा सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है यमुनोत्री में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसी घटना दोबारा ना हो यह राज्य सरकार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305