Connect with us

हर हर महादेव के जयकारों के साथ खोले गए केदारनाथ मंदिर के कपाट, बाबा के द्वार पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड

हर हर महादेव के जयकारों के साथ खोले गए केदारनाथ मंदिर के कपाट, बाबा के द्वार पहुंचे सीएम धामी

11 ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दी गई आज सुबह शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरा अनुसार केदारनाथ की रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जय भोले बम भोले की नारों से पूरी केदार पूरी हो भक्तिमय कर दिया।

यह भी पढ़ें -  घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, SDRF ने किया शव बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। सीएम धाम को सुबह कपाट खुलने के समय धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद बाबा केदार से मांगा।

यह भी पढ़ें -  सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त, सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देव दर्शन की सुविधा मिले। इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आकर चारों धामों के दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305