Connect with us

पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM धामी, कानून व्यवस्था पर अधिकारियों की क्लास लगाई

उत्तराखंड

पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM धामी, कानून व्यवस्था पर अधिकारियों की क्लास लगाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय में छापा मारने पहुंच गए हों। मुख्यमंत्री के फ्लैट जैसे ही पुलिस मुख्यालय की ओर मोदी पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए। बुधवार करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय की ओर पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि अचानक मुख्यमंत्री इस तरह पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  विशेष बच्चों को मातृत्व देना सबसे बड़ा पुण्य- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही पुलिस मुख्यालय के भीतर पहुंचती है तमाम अफसर भागे दौड़े चले आते हैं। प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार ADG एडमिन अमित सिन्हा , ADG वीमुरुगेशन और ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था अजय अंशुमन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पुलिस मुख्यालय में पहुंचते ही राजधानी और पुलिस मुख्यालय के तमाम आईपीएस अधिकारी दौड़े दौड़े पुलिस मुख्यालय की ओर नजर आए।

यह भी पढ़ें -  बुंखाल मेले से लौटते समय बड़ा हादसा, वाहन गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने निरीक्षण के बाद उत्तराखंड पुलिस के सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक ली। मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर धामी ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस संसाधनों से युक्त होनी चाहिए और पुलिस को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिले यह भी जरूरी है। उनके औचक निरीक्षण का उद्देश्य यही था कि पुलिस की कार्यप्रणाली को गहनता से देखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आपराधिक घटनाओं के अनावरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की पुलिस कर्मियों के लिए विभागीय और आवासीय भवनों को बनाने के लिए बजट जारी किया गया है पुलिस की जो भी डिमांड है उसे पर भी सरकार कार्य कर रही है

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305