Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डिग्री कॉलेज मैदान, मालधनचौड़ रामनगर में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर सभा में मात्रशक्ति अपना आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में आती हैं। इस बार मात्रशक्ति ने ठाना है कि अनिल बलूनी को सांसद और प्रधानमंत्री को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी का रामनगर क्षेत्र से बड़ा लगाव है। अनिल बलूनी जी का बाल्यकाल से ही रामनगर से संबंध रहा है। इन्होंने इस क्षेत्र का संरक्षण एवं नई पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा निश्चित ही रामनगर वाले अनिल बलूनी जी को एकतरफा समर्थन देंगे। अनिल बलूनी जी का अनुभव रामनगर एवं गढ़वाल लोकसभा के विकास में अपना अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा वन ग्रामों में सरकार चाक चौबंद व्यवस्था करने वाली है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे रामनगर को भी जी-20 सम्मेलन की बैठक को होस्ट करने का मौका दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे निवेदन करते हुए कहा कि हमने बार-बार लोगों से निवेदन करना है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि हम जनता के आशीर्वाद से हर लोक सभा में 5 लाख से अधिक मतों से जीतें। प्रधानमंत्री जी ने 10 सालों तक गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, के लिए काम किया है। अगले पांच वर्षों के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने हर व्यक्ति की चिंता की है। कोरोना काल के बाद भी भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षो में गांव से लेकर शहर तक, हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। सड़क, रेल, अस्पताल, विश्वविद्यालय जैसे निर्माण कार्य हुए है। देश के हर गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाओं का संचालन जारी है। उन्होंने कहा दुनिया में भारत की पहचान बड़ी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल माफियाओं का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, दंगाईयों से सख्ती से निपटने के लिए दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 4000 एकड़ से भी अधिक जमीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया है। आगे भी चुनाव के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में जन-जन के कल्याण हेतु महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनगर में सिंचाई और पेयजल से जुड़े कार्य भी बड़ी संख्या में पूर्ण हुए हैं। 2023 में रामनगर में 100 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ था। बहुमंजिला पार्किंग एवं अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, धनगढ़ी व पनोद नाले पर पुल का कार्य गतिमान है। अस्पताल में आईसीयू बेड और ढेला में रेस्क्यू सेंटर की स्वीकृति हो चुकी है। गर्जिया देवी मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन के अतंर्गत शामिल करके सौंदर्यीकरण को आगे बढ़ाया है। टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाया गया है। हाथीडगर कानिया नाले पर पुल निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा रामनगर की लीची को जीआई टैग मिल गया है, इससे इसकी ख्याति देश-विदेश तक पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग बस चुनाव के समय दिखाई देते हैं। वो जनता को बस बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा *एक ओर मोदी जी हैं जो बिना छुट्टी लिए दिन-रात देशवासियों को अपना परिवार मानकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस जैसी पार्टी है जो सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा 2014 से पहले हर महीने एक घोटाला सामने आता था। जनता का पैसा, कांग्रेस के घोटालेबाजों के भेंट चढ़ जाता था। लेकिन 2014 के बाद पिछले 10 वर्षों में एक भी घोटाला नहीं आया है। भारत की राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद की जननी कांग्रेस हैं। देश में चंद्रयान लॉन्च हो गया परंतु कांग्रेस अपने राजकुमार का बार बार असफल लॉच करती रहती है।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद से जब पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तो कांग्रेस के लोग ईवीएम को दोष देंगे। जहां कांग्रेस जीतती है वहां ईवीएम को दोष नहीं देते लेकिन जब ये हार जाते हैं तो फिर से ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है। आगामी 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलाना है। उन्होने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि अनिल बलूनी जी को विजयी बनाकर आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान प्रदान करें। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक फकीर राम टम्टा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305