Connect with us

पहाड़ों पर सुबह की सैर के लिए निकले मुख्‍यमंत्री, विकास कार्यों की ली जानकारी

उत्तराखंड

पहाड़ों पर सुबह की सैर के लिए निकले मुख्‍यमंत्री, विकास कार्यों की ली जानकारी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां इन दिनों केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे, वहीं उन्होंने पहाड़ी जिलों के विकास कार्यों की भी लगातार समीक्षा की है. सोमवार रात भराड़ीसैंण में बिताने के बाद आज मंगलवार सुबह सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले. दिलचस्प बात ये थी कि उनके साथ सुबह की सैर पर चमोली जिले के जिलाधिकारी और एसपी भी थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से जिले के विकास कार्यों का अपडेट लिया. साथ ही उन्होंने मॉर्निंग वॉक के दौरान ही डीएम से इस बार संपन्न हुई बदरीनाथ धाम यात्रा और उसकी व्यवस्थाओं का अपडेट भी लिया. सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की.

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

गौरतलब है कि 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं. अब वैकुंठ धाम के कपाट अगले साल अप्रैल मई में जब भी जिस दिन का मुहूर्त निकलेगा तब खुलेंगे. हालांकि वहां पर चल रहे निर्माण कार्य जारी रहेंगे. मुख्यमंत्री के साथ चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी सर्वेश पंवार भी थे. मुख्यमंत्री धामी ने एसपी से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में पूछा. गौरतलब है कि बुधवार यानी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव होना है. 23 नवंबर को केदारानाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव का रिजल्ट घोषित होगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपचुनाव के लिए जमकर प्रचार किया है. प्रचार के सिलसिले में कई दिन से सीएम धामी पर्वतीय जिलों में ही हैं.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305