Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट मे हो सकते है पांच नए चेहरे शामिल

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट मे हो सकते है पांच नए चेहरे शामिल

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में इस बार पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. तीन चेहरे तो तय हैं, क्योंकि तीन कुर्सियां खाली हैं. इसके साथ ही दो या अधिक चेहरों को संगठन बदल सकता है. दरअसल, धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री रहे यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद इस बार बाहर हैं. आपको बता दें बीजेपी आलाकमान ने पार्टी संगठन से कैबिनेट के नाम मांगे थे पार्टी संगठन ने 25 विधायकों के नाम भेजे थे जिसमें से  11 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

हरक व यशपाल कांग्रेस में जा चुके हैं और यतीश्वरानंद चुनाव हार गए हैं. लिहाजा, इन तीनों की जगह तीन नए चेहरे आ सकते हैं. दावेदारों में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के नाम शामिल हैं. कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. ऐसे में कुछ और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वही गढ़वाल से प्रीतम पंवार, विनोद कंडारी , मुन्ना सिंह, सौरभ बहुगुणा  के भी कैबिनेट में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे हैं माना जा रहा है धन सिंह रावत और अरविंद पांडे कैबिनेट में शामिल रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद

माना जा रहा है कि संगठन ने मंत्रिमंडल का खाका भी तैयार कर लिया है.  इसके बाद बुधवार को धामी और सभी मंत्री शपथ ले सकते हैं. इसी प्रकार, नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ही नए विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं. आपको बता दें कि पूर्व की धामी सरकार में धन सिंह रावत, रेखा आर्य, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और बंशीधर भगत मंत्री थे.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305