Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया उद्घाटन

एमडीडीए को भवन के संचालन के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय के निकट 12.51 करोड़ रुपये की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और सामाजिक आयोजनों के लिए क्षेत्रवासियों को सुलभ रहेगा।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह भवन उनकी जनसेवा की स्मृति को जीवित रखेगा। एमडीडीए को भवन के संचालन के लिए एसओपी तैयार करने और आम लोगों को यह सुविधा उचित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के पराक्रम, राज्य में रोजगार सृजन, समान नागरिक संहिता, देहरादून में एलिवेटेड रोड योजना, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं सहित कई विकास कार्यों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305