Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री धामी ने अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ की बैठक। इस दौरान चारधाम यात्रा मार्गों, तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने समेत अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कैंची धाम वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर पार्किंग व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज

वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, आगजनी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305