Connect with us

“मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का भव्य शुभारंभ”

उत्तराखंड

“मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सशक्त बहना उत्सव योजना’ का भव्य शुभारंभ”

महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता की नई राह, 95 विकासखंडों में एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रदेश के समस्त 95 विकासखंडों में एक साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का भी उन्होंने अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बाँधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके आत्मनिर्भर प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मातृशक्ति को अवसर, संसाधन और सहयोग मिले, तो वे स्वयं को सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 1 लाख 63 हजार से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण का नया इतिहास रच रही हैं। सरकार ने महिला उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और विपणन के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम तैयार किया है। इसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के लिए 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी और विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305