Connect with us

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिल्ली, अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिल्ली, अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की चर्चा है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को देहरादून पहुंच रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना है, संगठन का इस पर भी लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव

वहीं, जो 23 सीटें भाजपा ने गंवाई हैं, उनकी समीक्षा रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिस पर अब वरिष्ठ नेता मंथन करेंगे। दूसरी ओर, नई सरकार में दायित्व बांटने को लेकर भी इंतजार है। इस दिशा में जल्द ही कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी कहीं भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं, जिस दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को दून पहुंचेंगे और यहां इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक कर सकते हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305