Connect with us

Chardham Yatra: चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड

Chardham Yatra: चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी सम्मानित

मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने , ओलावृष्टि वज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305