Connect with us

Chardham Yatra: जानिए कब खुलेंगे चार धाम यात्रा के कपाट, इन दिन होगी तय खुलने की तिथि

उत्तराखंड

Chardham Yatra: जानिए कब खुलेंगे चार धाम यात्रा के कपाट, इन दिन होगी तय खुलने की तिथि

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर फरवरी माह से ही तैयारियां शुरू हो जाएंगी। जब कपाट खुलने की तिथि भी तय हो जाएगी। बता दें कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथ बसंत पंचमी और केदारनाथ की तिथि महाशिवरात्रि को तय होगी। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जाते हैं। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए सरकार की ओर से पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2023 की चार धाम यात्रा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। अब 2024 में भी यात्रा को सही तरह से चलाने केलिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार धाम यात्रा की शुरूआत कपाट खुलने के साथ ही हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ावा दे रहा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव- गणेश जोशी

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी(14 फरवरी) को नरेंद्रनगर राजमहल में विधि-विधान पंचांग गणना के बाद तय होगी। जिसके बाद कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी। 14 फरवरी को सुबह दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा। इसी दिन तेल कलश यात्रा की भी तिथि तय की जाएगी। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए प्रयुक्त होने वाले तेलकलश को योग बदरी पांडुकेश्वर व श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा के बाद 14 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

इसी तरह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शुक्रवार आठ मार्च शिवरात्रि के अवसर पर पंच केदार गद्दस्थल ओकारेश्वर मंदिर उखीमठ( रूद्रप्रयाग) में विधि-विधान पंचांग गणना पश्चात तय होगी। इसी दिन केदारनाथ भगवान के पंचमुखी भोगमूर्ति के केदारनाथ धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हो जाएगा। इस बार अक्षय तृतीया शुक्रवार 10 मई को है। जब परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाते हैं। अप्रैल में विधि विधान से गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि व मुर्हुत तय होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305