Connect with us

Chardham yatra: इन दो धामों में रात 8 बजे बाद आवाजाही बंद, पुलिस ने बनाया नया ट्रैफिक प्लान

उत्तरकाशी

Chardham yatra: इन दो धामों में रात 8 बजे बाद आवाजाही बंद, पुलिस ने बनाया नया ट्रैफिक प्लान

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात आठ बजे के बाद आवाजाही बंद, पुलिस ने बनाया नया ट्रैफिक प्लानगंगोत्री धाम के भटवाड़ी बैरियर से रात 8:30 बजे बाद वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं यमुनोत्री धाम के दोबाटा बड़कोट बैरियर से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गंगोत्री यात्रा रूट पर धराली में रात 10, झाला में 9.30, नगुण में 10 बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत रात आठ बजे के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से यात्रियों का किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। वहीं रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्रा वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के विकास का आधार है मातृशक्ति- रेखा आर्या

वहीं यमुनोत्री रूट पर जानकीचट्टी में रात 9, खरादी में 10 और ब्रहमखाल में 10 बजे से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ने बताया कि इन दिनों पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। प्लान को यात्रा रूटों पर लागू कर दिया गया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तरकाशी

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305