Connect with us

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, जान लें ग्रहण और सूतक काल का समय

उत्तराखंड

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, जान लें ग्रहण और सूतक काल का समय

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को लगने जा रहा है। आठ नवंबर को शाम 532 बजे शुरू होकर 619 पर खत्म होगा। यह साल का दूसरा ग्रहण है। इससे पहले पिछले महीने सूर्य ग्रहण लगा था।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आठ नवंबर को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण शाम 5:32 बजे शुरू होगा, जो शाम 6:19 बजे खत्म हो जाएगा। सूतक काल सुबह आठ बजकर 10 मिनट से ही शुरु हो जाएगा और शाम 6:19 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी।आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और दान के लिए नदी तटों पर पहुंचते हैं। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है, लेकिन इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का कहर! 300 के करीब सड़कें बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

बदरीनाथ समेत कई मंदिर शाम तक रहेंगे बंद, सूतककाल से पहले लगेगा भोग, कर सकेंगे दर्शनश्री बदरीनाथ मंदिर सहित मां लक्ष्मी मंदिर, माता मूर्ति मंदिर, आदिकेदारेश्वर मंदिर, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, वासुदेव मंदिर, दुर्गा मंदिर,योग बदरी पांडुकेश्वर, ध्यान बदरी उर्गम, भविष्य बदरी मंदिर सुभाई सहित जिले के छोटे- बड़े मंदिर के कपाट चंद्रग्रहण के चलते आठ नवंबर को दिनभर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  बुलेट पर देहरादून डीएम-एसएसपी, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का किया निरीक्षण

बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल ने बताया कि भारत वर्ष में चंद्र ग्रहण सूतककाल के चलते मंदिर प्रात:काल से ही बंद हो जाएंगे। श्री बदरीनाथ मंदिर सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ तथा दस्तूरधारी सभी छोटे बड़े मंदिर प्रात आठ बजकर 15 मिनट पर बंद हो जाएंगे। इससे पूर्व अभिषेक, पूजा अर्चना दर्शन व बाल भोग लग जाएगा। शाम छह बजकर 25 मिनट पर मंदिर खुल जाएंगे। शुद्धिकरण के पश्चात अभिषेक पूजा संपन्न होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305