Connect with us

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

उत्तराखंड

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

DA Hike केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत है। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू हो सकता है। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने चार प्रतिशत डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी सुना सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 'वीर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क' का किया लोकार्पण

फिलहाल महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से डीए और डीआर बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगा, जो 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। सरकार का फैसला 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। पिछले साल 24 मार्च को केंद्रीय सरकार ने 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर महीने तक के लिए है। केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का DA एरियर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए के बुलडोजर से नहीं बचेगी एक इंच भी अवैध प्लॉटिंग

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दिवाली से पहले ही गिफ्ट दे दिया है. विष्णुदेव साय सरकार ने 4 प्रतिशत DA बढ़ाने का ऐलान किया है। तीन प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी का मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो उसके वेतन में 540 प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। तकरीबन एक करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को सरकार के इस फैसला का लाभ मिलेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305