Connect with us

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, हालात सामान्य

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, हालात सामान्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देर रात तबीयत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड में रखा गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रात्रि करीब 9:45 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ आ रही थी। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की एम्स के पल्मोनरी विभाग के चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी

इस संबंध में एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की। जिसमे उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है। एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ उनके पुत्र भी एम्स पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री की हालत सामान्य होने के बाद वह एम्स से चले गए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305