Connect with us

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन प्रस्‍तावों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड में कैबिनेट की बैठक 3 मई को श्याम 4 बजे होगी. इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट बैठक में चारधाम यात्रा को देखते हुए पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. सूत्रों की माने तो चारधाम यात्रा शुरू होने के चलते इस बैठक में पर्यटन से जुड़े विषयों और तीर्थाटन से संबंधित मामलों पर चर्चा हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

उधर राज्य में हैंप नीति भी लंबे समय से बहुप्रतीक्षित है, लिहाजा, इस नीति को भी मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा सकता है. राज्य में हैम्प नीति लागू है, लेकिन, इसमें मेडिकल कैनेपीज के रूप में नीति को नए रूप में लाया जा रहा है. इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में इसके लिए नीति लाई गई थी, लेकिन, उस दौरान इसे केवल उद्योग क्षेत्र के लिए ही लाया गया था. दूसरी तरफ जेल नियमावली भी बहुत समय से पेंडिंग है. अब माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इसको लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जेल नियमावली बनकर तैयार हो चुकी है. अब केवल इसे कैबिनेट की मंजूरी का ही इंतजार है. इस नियमावली में जेल में तैनात कर्मियों के ढांचे से लेकर कैदियों के लिए नियमों के शिथिलीकरण पर भी संशोधन किया गया है, लिहाजा, जल्द ही इसके कैबिनेट में आने के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है. निजी विश्व विद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्ट से करने, मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने आदि प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305