Connect with us

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

उत्तराखंड

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

घोड़ा संचालक की सूचना पर पहुंची SDRF टीम, शव पुलिस को सौंपा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें -  दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा संचालक ने गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के पास नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद एसडीआरएफ जवानों ने सावधानीपूर्वक शव को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम स्थान से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। बाद में शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की जांच जारी है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305