Connect with us

कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

उत्तराखंड

कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

SDRF की टीम ने नदी से बाहर निकाला

कपकोट। कपकोट क्षेत्र में खीर गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को नदी से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व

जानकारी के अनुसार, थाना कपकोट को सुबह खीर गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। शव को नदी से बाहर निकालने के लिए SDRF की मदद मांगी गई। सूचना मिलते ही पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने ब्लॉक कपकोट के समीप खीर गंगा नदी के किनारे से तारा सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी जालेख, उम्र करीब 49 वर्ष का शव बरामद किया।

रेस्क्यू टीम ने शव को नदी से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305